
इंदौर। गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष का शहर में हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर नवसंवत्सर का स्वागत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
