घर में घुसे अज्ञात चोर, गहने लेकर हुए फरार

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक घर से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि 55 वर्षीय फरियादिया प्रेमकंवर राणावत निवासी कोरल सेक्टर, कालिंदी गोल्ड सिटी ने पुलिस को बताया कि रात शादी से लौटने के बाद उन्होंने अपना सोने का हार, मंगलसूत्र और अंगूठी पर्स में रखकर पलंग की ड्रॉअर में रख दिए थे.

आज उन्होंने पर्स चेक किया तो गहने गायब थे. घर में तलाश करने पर भी गहनों का कोई पता नहीं चला, जिससे साफ है कि कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर गहने चोरी कर ले गया. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

Next Post

शादी में न बुलाने की रंजिश में घर में घुसकर मारपीट

Thu Feb 13 , 2025
इंदौर:थाना संयोगितागंज क्षेत्र में शादी में न बुलाने की पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है.संयोगितागंज थाना प्रभारी सतिश पटेल ने बताया कि 57 वर्षीय फरियादिया मधुवाला निवासी पारसी मोहल्ला, छावनी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ज्योति गर्ग बिना बुलाए […]

You May Like