सेंट्रल बैंक के जीसीआईसीएल में हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उसकी संयुक्त उपक्रम वाली बीमा और जीवन बीमा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गयी है। आयोग ने गुरुवार को बताया कि सेंट्रल बैंक ने जेनराली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी (जीसीआईसीएल) और जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (जीसीएलआईसीएल) में क्रमशः 1.09 प्रतिशत और 0.82 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूदी दी गयी है। दोनों कंपनियां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इटली के जेनराली समूह का संयुक्त उपक्रम हैं।

सीसीआई ने बालाजी वेफर्स में जेनरल एटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी द्वारा हिस्सेदारी खरीदने के एक प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। वह प्रस्तावित संयोजन से बनने वाली नयी कंपनी बालाजी वैफर्स के शेयरधारकों से ये शेयर खरीदेगी। तीसरे प्रस्ताव में बागमाने डेवलपर्स तथा अन्य कंपनियों की अतिरिक्त हिस्सेदारी का बागमाने प्राइम ऑफिस आरईआईटी द्वारा अधिग्रहण को भी मंजूरी मिल गयी है।

Next Post

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक उछला

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक की बढ़त में बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 414 अंक की बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन 300 से 400 अंक की तेजी […]

You May Like

मनोरंजन