रीवा:कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन रोजगार मेले का शुभारंभ किया.इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि हर विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करे. ईश्वर ने हमें अद्वितीय शक्ति और क्षमता दी है. इसके अनुरूप लक्ष्य तय करके उसे प्राप्त करने के लिए पूरे आत्मविश्वास, संकल्प और लगन के साथ प्रयास करें. हर चुनौती और लक्ष्य हमारी क्षमता से छोटी होती है.
अपने समय को सकारात्मक विचारों और कार्यों में लगाएं. अपने जीवन की कमियों को दूर करके बेहतर इंसान बनें. कठिनाईयों से भागने से वे दुगना होती हैं. कठिनाईयों का सामना करने पर ही जीवन में निखार आता है. कठिन संघर्ष और लगातार प्रयासों से ही सफलता मिलती है. छात्राएं अपनी रूचि, क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार लक्ष्य तय करें. कमिश्नर ने कहा कि इस देश का हर नागरिक भारतीय है. भारतीय होने के नाते हम सबका कर्तव्य है कि देश को विकसित और शक्तिशाली बनाएं. देश में शांति और सुरक्षा बनी रहे इसके लिए प्रयास करें.
