
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर माता मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर अटल जी को नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने विचारों, कवित्व और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
