चिंगारी ट्रस्ट में उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

भोपाल। चिंगारी ट्रस्ट परिसर में बुधवार को क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े बच्चों, कर्मचारियों और अतिथियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे आत्मसात करना ही इस पर्व की सच्ची भावना है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर खुशी लाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा।

Next Post

अब नरसिंहगढ़ में स्मॉर्ट मीटर का विरोध

Wed Dec 24 , 2025
नरसिंहगढ़। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्मॉर्ट मीटर लगाने के विरोध के मामले सामने आ चुके है, बुधवार को नरसिंहगढ़ में स्मॉर्ट मीटर लगाए जा रहे थे इसी बीच लोगों ने इसका विरोध शुरु कर दिया जिसके बाद मीटर लगाने का कार्य फिलहाल रोक दिया गया. जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ […]

You May Like