उपमुख्यमंत्री ने किया भाजपा के नवीन कार्यालय के कार्य का निरीक्षण

ग्वालियर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में निर्माणाधीन भाजपा के नवीन कार्यालय के वास्तु का अवलोकन किया एवं कार्य प्रगति का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा के इस भवन का निर्माण कार्य देख रहे रामेश्वर भदोरिया, महामंत्री राजू पलैया, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष ओमप्रकाश धानोल कार्यालय मंत्री राघवेंद्र कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने निरीक्षण के पश्चात कार्य की प्रगति को देखते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया एवं रामेश्वर भदोरिया के कार्य की सराहना की।

Next Post

ट्रांसफर पर चार साल की मियाद समाप्त होने पर प्रोफेसर की याचिका खारिज

Thu Jun 18 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारी होने के आधार पर वर्षों तक तबादले से छूट पाने वाले एक प्राध्यापक को राहत नहीं दी है। एकलपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का सामान्य हिस्सा है और कार्यकाल […]

You May Like