
झाबुआ। शहर से सटे ग्राम देवझिरी से आगे जाने पर फोरलेन मार्ग पर जलाराम ढाबे के समीप एक तेज रफतार कंटेनर ने मोटरसाईकिल चालक को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें मोटरसाईकिल पर सवार युवक को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने उक्त घटना में फिलहाल मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना 1 अगस्त सुबह करीब 7.30 बजे की है। कंटेनर वाहन फोरलेन पर इंदौर से होते हुए गुजरात की ओैर जा रहा था। वहीं मोटरसाईकिल पर सवार होकर चालक राजू पिता अनसिंह भूरिया 40 वर्ष निवासी देवझिरी पंडा कालीदेवी से देवझिरी अपने गांव की ओैर लौट रहा था, तभी मार्ग परं कंटेनर ने बाईक को जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में राजू को सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मृत्यु हो गई। उधर इस हादसे के बाद कंटेनर का चालक वाहन को वही खड़ा कर भाग गया। एंबुलेंस से मृतक के शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान ग्रामवासियों की चिकित्सालय परिसर में भीड़ जमा रहीं। मृतक विवाहित होकर उसका 1 पुत्र एवं 2 पुत्रिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस थाना झाबुआ पर दर्ज करवाई गई है।
इनका कहना है
उक्त घटना में मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। आरसी भास्करे, थाना प्रभारी, पुलिस थाना झाबुआ
