हंगामा व गुंडागर्दी के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी

आष्टा। सिविल अस्पताल में हंगामा, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. गुरुवार को प्रशांत गोल्डी नामक व्यक्ति और उसके साथ आए लोगों पर अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना देने,अभद्र व्यवहार करने से नाराज अस्पताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में बताया गया कि धरने के दौरान सीबीएमओ डॉ. अमित माथुर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.लेबर रूम, एनबीएसयू और वैक्सीनेशन सेंटर जैसे संवेदनशील एवं प्रतिबंधित विभागों में भी जबरन प्रवेश कर नारेबाजी और वीडियोग्राफी की गई. जबकि इन विभागों में पुरुषों के प्रवेश पर रोक है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने सीबीएमओ कार्यालय के गेट को क्षतिग्रस्त कर जबरन अंदर प्रवेश किया और स्टाफ के साथ अभद्रता की. साथ ही 10 दिन में देख लेने की धमकी भी दी गई. ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए तीन दिन का समय दिया है. कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई तो 30 नवंबर से सिविल अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन शुरू करेंगे.

 

 

Next Post

आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, परिजन अनशन पर बैठे

Sat Nov 28 , 2026
सीहोर। एसपी निवास से चंद कदमों की दूरी पर हुए लईक कुरैशी हत्याकांड के दो दिन बाद भी पुलिस चार नामजद आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी. नतीजतन मृतक के परिजनों का सब्र जवाब दे गया. शुक्रवार को परिजन और समाजजन न्याय की मांग को लेकर मृतक के घर के […]

You May Like