खेत विवाद में चाचा की हत्या, भतीजा-बहू पर केस दर्ज

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल गांव में खेत के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. मवेशियों के खेत में घुसने को लेकर हुए झगड़े में भतीजे और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने ही चाचा के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरज कौशल उम्र 46 साल निवासी चोरल के रूप में हुई है.

उनके खेत के पास ही भतीजे अभिषेक का खेत स्थित है. दो दिन पहले मवेशियों के एक-दूसरे के खेत में घुसने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में बदल गया. आरोप है कि अभिषेक और उसकी पत्नी पायल कौशल ने मिलकर सूरज के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान धक्का लगने से सूरज पास में पड़े बड़े पत्थर पर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई. परिजन उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शुरुआत में सिमरोल पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन मौत होने के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

16,700 करोड़ रुपये की मेगा डील के बाद भी नहीं बदलेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम, अनन्या बिड़ला ने मालिकाना हक बदलने के बाद फैंस की उलझन को किया दूर

Thu Mar 26 , 2026
बेंगलुरु | आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिकाना हक में हुए ऐतिहासिक बदलाव के बाद फैंस के बीच नाम बदलने को लेकर मची खलबली अब शांत हो गई है। हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने इस फ्रेंचाइजी को […]

You May Like