व्यापार मेले से उज्जैन शहर की तरक्की, इस बार इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखा प्रेजेंटेशन, यूनिवर्सिटी में विक्रम के न्याय पर होगा कार्यक्रम

उज्जैन: मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर उज्जैन आए। यहां उन्होंने विक्रम उत्सव से लेकर विक्रम व्यापार मेले के लिए अधिकारियों के साथ बैठक ली वहीं बेरवा समाज के आयोजन में भी शामिल हुए।सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभा कक्ष में आगामी विक्रमोत्सव 2025 और विक्रम व्यापार मेले के आयोजन की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विक्रम व्यापार मेले का आयोजन एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सम्राट विक्रमादित्य न्याय, दानशीलता, सुशासन, वीरता की अद्वितीय मिसाल है।

वे एक महान शासक थे। सम्राट विक्रमादित्य के साहस, पराक्रम और पुरूषार्थ, उनकी कथाएं, उनके द्वारा प्रारंभ किया गया विक्रम संवत, उनके महान इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़े हैं। बैठक में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेन्द्र पण्ड्या, एडीजी उमेश जोगा, संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयती सिंह, विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक डॉ. श्रीराम तिवारी, डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, शिवानी कुंवर, कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज, आयुक्त आशीष पाठक एवं नागरिक मौजूद थे।

व्यापार मेले में अवसर
विक्रम व्यापार मेले में सरकार द्वारा निवेशकों को मंच प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं इन्हें और अधिक विकसित किया जाएगा। उज्जैन में धार्मिक पर्यटकों की संख्या में अत्यंत वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विक्रम व्यापार मेले के आयोजन और विक्रमोत्सव के आयोजन की समीक्षा की। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गत वर्ष आयोजित विक्रम व्यापार मेले के बारे में मूलभूत जानकारी दी। इस वर्ष विक्रम व्यापार मेले के आयोजन के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया विजन
आयोजित बैठक में विक्रम व्यापार मेले 2025 हेतु स्थल के प्रस्तावित ले-आउट, प्रस्तावित दुकानों की जानकारी और आयोजन के संबंध में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इस बार के व्यापार मेले में ऑटो एक्स-पो और धार्मिक पर्यटन को भी विशेष बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले के आयोजन के पीछे उद्देश्य यह होता है कि सब लोग आपस में मिलें, एक नए जीवन का संकल्प लें और सभी के जीवन में खुशियां आएं। इसके साथ मेले से व्यापार के साथ उज्जैन की तरक्की के अवसर भी खुलेंगे।

Next Post

चौराहे पर अचानक बंद सिग्नल से लोग परेशान

Wed Jan 1 , 2025
ब्लूम चौक पर लोग परेशान, यातायात पुलिस मौजूद नहीं जबलपुर: शहर के चौराहों पर सिग्नल न होने के कारण उस चौराहे की हालात पूरी तरह से खराब हो जाती है। जिसके कारण चौराहे पर दुर्घटना के साथ-साथ ट्रैफिक जाम जैसी हालत भी बन जाते हैं। इसी प्रकार ब्लूम चौक पर […]

You May Like

मनोरंजन