पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह: नौ कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, DGP ने किया सम्मानित

भोपाल। पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से सेवानिवृत्त हुए नौ कर्मचारियों को मंगलवार को आयोजित एक समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। साथ ही उनके लंबित देयकों के भुगतान से संबंधित आदेश भी प्रदान किए गए।

नवीन पुलिस मुख्यालय भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, अनिल कुमार और आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक तरुण नायक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

विदाई प्राप्त करने वालों में रामनिवास यादव, दिनेश पाटिल, चंद्रप्रकाश शर्मा, महेश जयसिंघानी, प्रकाश तोलानी, विजय सिंह ठाकुर, शोभा शर्मा, गणपत राव शिंदे और शिवशंकर भदौरिया शामिल हैं। सहायक पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल पर प्रकाश डाला, जबकि उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके समर्पण, निष्ठा और विभाग के प्रति योगदान की सराहना की।

Next Post

मारुति सुजुकी को 76.83 करोड़ का जीएसटी नोटिस

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी को आयकर विभाग ने 76.83 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राधिकरण से आज ही यह नोटिस मिला […]

You May Like

मनोरंजन