होलिका दहन, आज मनेगी धुलेंडी

इंदौर: गुरुवार रात शहर के विभिन्न इलाकों में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया. होलिका को आकर्षक रूप से सजाया गया था. इसके साथ ही विशेष आयोजन भी किए. शहरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया. शुक्रवार को धुलेंडी मनाई जाएगी.शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन के लिए विशेष तैयारियां की गई थी. सुबह से लेकर रात तक हर ओर उल्लास नजर आ रहा था. गीत और भजन गूंज रहे थे. होलिका को आकर्षक रूप से सजाया गया था. इस बार अधिकांश जगह लकड़ी की जगह कंडों का उपयोग किया गया. वहीं, ऐतिहासिक राजबाड़े पर शाम 7 बजे सरकारी होलिका दहन हुआ.

होलिका दहन के लिए 1100 कंडों का उपयोग हुआ और पूजा में देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 साल पुराने चांदी के बर्तनों का उपयोग किया गया. राजबाड़ा पर होलिका दहन में होलकर राजवंश के वंशजों के साथ करीब 40 विशिष्ट मेहमान भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हुए. सरकारी होलिका दहन में पहली बार होलकरों के वंशजों ने राजबाड़ा स्थित भगवान मल्हारी मार्तंड के दर्शन किए और फिर देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके पश्चात होलिका दहन की पूजा विधिवत रूप से प्रारंभ की गई. होलिका दहन के बाद सभी लोगों ने उक्त मंदिर में भगवान की आराधना की और रंग-गुलाल खेले

Next Post

बबीना आर्मी कैंट की फायरिंग रेंज में लगी भीषण आग, बारूद फटने से धमाका

Fri Mar 14 , 2025
दतिया: बसई थाना क्षेत्र के ककोड़ा के जंगल में भीषण आग लग गई। यह जंगल बबीना आर्मी कैंट की फायरिंग रेंज का हिस्सा है। फायरिंग के दौरान लगी आग तेज हवा के कारण जल्द ही पूरे जंगल में फैल गई। आग की चपेट में आने से जंगल में पड़े गोले […]

You May Like