कोहरे के कारण भोपाल और दिल्ली की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें लेट

ग्वालियर:चंबल संभाग में छाए घने कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। भोपाल और दिल्ली की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर न आकर काफी बिलंब से आई जिससे कड़ाके की सर्दी में लोगों को ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ा।

अहम बात यह है कि रेलवे द्वारा लाख कोशिश के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है और यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने और दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली से आने वाली आधा दर्जन ट्रेन 20 मिनट से डेढ़ घंटा देरी से ग्वालियर पहुंच रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार क्रिसमस से नए साल के बीच मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

Next Post

सड़क पर युवती से की बदसलूकी, रास्ता रोककर गला दबाया, जान से मारने की धमकी भी दी

Sun Dec 21 , 2025
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ बीच सड़क पर मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने रास्ता रोककर युवती का गला दबाया, मोबाइल छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर बाइक सहित धक्का देकर गिरा दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज […]

You May Like