सीहोर, 5 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर में स्थित प्रसिद्ध देवी धाम बिजासन माँ के दर्शन कर आज लौटते समय मोटरसायकल के अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल के खजूरी ग्राम का निवासी रेयांश जाटव अपनी पत्नी के साथ मोटरसायकल से आज माँ बिजासन देवी का दर्शन करने सलकनपुर गया था। मंदिर में देवी दर्शन के बाद लौटते समय उनका वाहन मंदिर की घाटी पर अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में 30 वर्षीय रेयांश की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए होशंगाबाद अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
शीश महल ने खोली केजरीवाल के ऐयाशी भरे जीवनशैली की पोलः सचदेवा
Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली ,05 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके सरकारी आवास के जीर्णोधार पर हुए खर्च को लेकर हमला बोला और सादगी से सरकार चलाने का दावा करने वाले श्री केजरीवाल ने ऐयाशी भरे जीवन […]

You May Like
-
6 months ago
15 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
-
4 months ago
जनसुरक्षा के लिए जर्जर भवन को ढहाया
-
2 years ago
46 वर्ष के हुये इमरान हाशमी
