
ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
भवन अधिकारी यशवंत मैकले ने बताया कि नगर निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय कार्यालय 10, वार्ड 21 के अंतर्गत गोले के मंदिर चौराहा के पास, गोले का मंदिर के बगल से आम रास्ते में बनी हुई दीवार को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अमला मौजूद रहा।
