भिंड की मुक्ता सिंह बनी लेफ्टिनेंट, इंजीनियरिंग कोर की ट्रेनिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली महिला कैडेट

भिंड: जिले की मुक्ता सिंह मुस्कान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर चंबल अंचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बिहार स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया से इंजीनियरिंग कोर की ट्रेनिंग पूरी की और रजत पदक प्राप्त किया। मुक्ता यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला कैडेट बनीं। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अकादमिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया और बतौर बटालियन अंडर ऑफिसर अपनी यूनिट का नेतृत्व किया।

मुक्ता के पिता राजवीर सिंह एयरफोर्स में सेवाएं दे चुके हैं। उनकी मां बृज मोहिनी यादव राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं। मुक्ता ने कहा, “भिंड मेरा बचपन है और प्रेरणा का स्रोत मेरे नाना स्वर्गीय हरवीर सिंह यादव रहे हैं। इस सफर में माता-पिता और मामा खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव का मार्गदर्शन अमूल्य रहा।”

Next Post

कृषि मंत्री कंसाना बोले- कैलारस का शक्कर कारखाना चालू होगा

Mon Sep 8 , 2025
मुरैना: मप्र के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा है कि कैलारस का शक्कर कारखाना चालू होगा।कृषि मंत्री कैलारस स्थित भूमिया बाबा मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रास्ते में कैलारस पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा, कैलारस का शक्कर कारखाना […]

You May Like