निगम राजस्व विभाग में फाइलों का ढेर खत्म


इंदौर:नगर निगम का राजस्व विभाग पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है. विभाग में किसी भी काम की ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू हो चुकी है. निगम का यह राजस्व विभाग, पहला विभाग है जिसमें ई-फाइलिंग व्यवस्था से काम किया जा रहा है. राजस्व विभाग में कागजी फाइलों पर काम खत्म हो चुका है.नगर निगम के राजस्व विभाग में फाइलों का पूरा संचालन ऑनलाइन हो रहा है. विभाग में फाइलों को एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक पहुंचाने, रिसीविंग और डिस्पैच जैसी प्रक्रिया खत्म हो गई है. इससे फाइलों का निपटान तेजी से होने और लंबित फाइलों की समस्या भी खत्म हो गई है. राजस्व विभाग में ई-फाइलिंग की विशेषता यह है कि कौन से अधिकारी के पास कौन-सी फाइल लंबित है, उक्त जानकारी ऑनलाइन मिल जाती है. किसी भी अधिकारी के पास फाइल तीन दिन से ज्यादा रहती है और संबंधित अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर फाइल वापस लौटा दी जाती है.
उक्त ई फाइलिंग व्यवस्था होने से फाइल गुमने, चोरी या अनधिकृत बदलाव करने की गुंजाइश नहीं रहती है. विभाग का डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्थित रहने के साथ कार्रवाई की जानकारी भी मिल जाती है. निगम का राजस्व विभाग पूरी तरह डिजिटल काम कर रहा है, वहीं नगर निगम के दूसरे विभाग अब भी पुरानी फाइल प्रणाली के अनुसार काम कर रहे है. इतना ही नहीं निगम आयुक्त कार्यालय में भी रोज कागजी फाइलों का आदान-प्रदान होता है. अपर आयुक्त राजस्व आकाश सिंह ने पूरी तरह से ऑनलाइन ई फाइलिंग लागू करने में अहम भूमिका निभाई है. इस बारें में उनसे चर्चा करने के लिए कॉल किया , तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

Next Post

यश के रावण वाले सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़, 24 फीट ऊंचा था जटायु का मॉडल, रामायण से जुड़ी ये 5 बातें जानें

Fri Nov 6 , 2026
मुंबई, रामायण’ में यश के रावण के सिंहासन पर 1 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं, शूर्पणखा का रथ 1.5 करोड़ से ज्यादा में बना। जानें फिल्म के सेट से जुड़ी ऐसी ही 5 दिलचस्प बातें। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ अपनी भव्यता और शानदार विजुअल्स को लेकर चर्चा […]

You May Like