जिले में अब तक 235.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर। जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 235.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 50.8 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 50.2 मि.मी., भावगढ़ में 47.0 मि.मी., गरोठ में 60.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 15.0 मि.मी., संजीत में 30.0 मि.मी., धुंधड़का में 85.0 मि.मी., मंदसौर में 27.0 मि.मी., शामगढ़ में 35.6 मि.मी., कयामपुर में 62.0 मि.मी., सीतामऊ में 87.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 60.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 194.2 मि.मी., भावगढ़ में 240.0 मि.मी., गरोठ में 195.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 264.0 मि.मी., संजीत में 136.0 मि.मी., धुधंड़का में 317.0 मि.मी., मंदसौर में 230.0 मि.मी., शामगढ़ में 273.6 मि.मी., कयामपुर में 112.5 मि.मी., सीतामऊ में 265.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 267.2 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1297.78 फीट है।

Next Post

गैस सिलेंडर ना मिलने से आक्रोशित हितग्राहियों ने किया चकाजाम

Wed Jul 8 , 2026
रीवा, रीवा डभौरा मार्ग के सिरमौर में आज उस वक्त चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई जब कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान हितग्राहि सडक़ पर बैठ गए और मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग करने लगे. इसी दौरान एसडीएम सिरमौर मौके पर पहुंची […]

You May Like