फर्नांडीस ने सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

ईटानगर, 06 मई (वार्ता) भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में नौ से 18 मई तक खेली जाने वाली सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय घोषणा की।
फर्नांडीस ने कहा, “हमने पहले लगभग 50 स्काउट खिलाड़ियों के साथ बेंगलुरु में एक महीने से भी अधिक समय का अभ्यास शुरु किया। मैंने इन लड़कों में प्रतिभा देखी। मुझे इन खिलाड़ियों को खोजने के लिए किए गए स्काउटिंग की गुणवत्ता से वास्तव में खुशी हुई। वहाँ से टीम बनाने की यह एक लंबी प्रक्रिया रही है।”
उन्होंने कहा कि हमने बेंगलुरु और ईटानगर दोनों स्थानों में कुछ अभ्यास मैच भी खेले हैं, जिससे हमें एक टीम के रूप में विकसित होने में वास्तव में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि हम अरुणाचल प्रदेश सरकार और उन सभी लोगों के आभारी हैं जो हमें सर्वोत्तम सुविधाएँ प्रदान करने के लिए पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं।
भारत को नेपाल और श्रीलंका के साथ चैंपियनशिप के ग्रुप बी में रखा गया है और वह नौ मई को अपना अभियान श्रीलंका के खिलाफ गोल्डन जुबली स्टेडियम में शुरू करेगा।
सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप 2025 के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है।
गोलकीपर: आरुष हरि, अहीबाम सूरज सिंह, रोहित।
डिफेंडर: आशिक अधिकारी, ताखेलंबम बंगसन सिंह, जोड्रिक अब्रांचेस, मालेमंगम्बा सिंह थोकचोम, मोहम्मद कैफ, सुमित शर्मा ब्रह्मचारिमयम, सोहम उतरेजा, रोशन सिंह थंगजाम।
मिडफील्डर: डैनी मीतेई लैशराम, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, एमडी अर्बाश, निंगथौखोंगजाम ऋषि सिंह, सिंगमायम शमी।
फॉरवर्ड: अहोंगशांगबाम सैमसन, भरत लैरेनजाम, चफामायम रोहेन सिंह, ओमंग डोडम, प्रशान जाजो, हेमनेइचंग लुंकिम, योहान बेंजामिन।

Next Post

बंगलादेशी हिंदू भिक्षु चिन्मय दास चार और मामलों में गिरफ्तार

Tue May 6 , 2025
ढाका, 06 मई (वार्ता) बंगलादेशी हिंदू भिक्षु एवं इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी, जो वर्तमान में जेल में हैं, को मंगलवार को चटगांव की एक अदालत की ओर से चार और मामलों में गिरफ्तार दिखाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि वह जेल में ही रहेंगे। […]

You May Like

मनोरंजन