इंदौर:26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर जेल के 9 कैदियों सहित प्रदेश भर की जेलों में बंद 87 बंदियों को समय पूर्व रिहा किया जाएगा. हालांकि 394 अन्य बंदियों की रिहाई की अर्जी खारिज कर दी है.जेल विभाग के आदेशानुसार रिहाई में इंदौर जेल से 9-9 कैदी शामिल होंगे.
वहीं भोपाल से 11, उज्जैन से 5, सतना से 8, नर्मदापुरम से 3, बड़वानी से 6, अलीराजपुर से 1, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा से 10 और नरसिंहपुर सर्किल से 6 कैदी रिहा किए जाएंगे. जेल विभाग ने रिहाई के आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन कैदियों के खिलाफ उच्च न्यायालयों में अपील लंबित है, उन्हें तभी रिहा किया जाएगा जब उनका निराकरण 26 जनवरी से पहले हो जाए. इसके अलावा, जिन कैदियों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा दी गई है, यदि उन्होंने 26 जनवरी तक जुर्माने की राशि जमा नहीं की, तो उन्हें जुर्माने की सजा के एवज में रोका जाएगा.
विभाग ने यह भी कहा कि जो बंदी आजीवन सजा के साथ अन्य प्रकरणों की सजा भी भुगत रहे हैं, उन्हें आजीवन कारावास के तहत रिहा किया जाएगा, लेकिन बाकी सजा के लिए जेल में रोका जाएगा. जेल प्रशासन ने सभी संबंधित कैदियों और उनके परिजनों को रिहाई प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश जारी किए हैं. अधिकारी का कहना हैं कि यह कदम प्रदेश सरकार की पहल के तहत नागरिक उत्सव और गणतंत्र दिवस पर कैदियों के पुनर्वास की प्रक्रिया का हिस्सा है.
