स्कूल-कोचिंग से आते-जाते छात्रा से छेड़छाड़

थाने का घेराव, दो भाईयों पर दर्ज हुई एफआईआर
जबलपुर: शहर में बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है। गोरखपुर थाना क्षेत्र में स्कूल-कोचिंग आते जाते एक छात्रा को दो भाई छेड़छाड़ कर धमका रहे थे। आए दिन की हरकतों से छात्रा परेशान हो गई। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। मामला थाने तक पहुंचा। गोरखपुर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के विरोध मेंं  सिख समाज ने घेराव किया। पुलिस ने दोनों सगे भाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती 12 वीं कक्षा की छात्रा है जिसे पड़ोस में रहने वाले रमन सिंह और उसका भाई आर्यन सिंह स्कूल-कॉलेज आते जाते परेशान करते हुए अश्लील कमेंट कर रहे थे। छात्रा दोनों भाईयों की हरकतों को बर्दाश्त कर रही थी लेकिन 29 दिसम्बर को जब वह कोचिंग से लौट रही तभी दोनों भाईयों ने बीच रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। इस दौरान  छात्रा की टी शर्ट फट गई।

इसके बाद दोनों भाई छात्रा को धमकाते हुए भाग गये। पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। वहीं महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे निरंतर अपराधों के विरोध में  संगत जबलपुर के प्रधान   हरेंद्रजीत सिंह बब्बू  पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं सिख समाज के अन्य पदाधिका रियों द्वारा गोरखपुर थाने का घेराव किया किया जिस पर महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे निरंतर अपराधों को लेकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज  कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

मऊगंज के 9 उपार्जन प्रभारी और 2 समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी

Wed Jan 1 , 2025
रीवा:मऊगंज जिले में खरीफ वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है. धान उपार्जन के लिए कुल 32 केन्द्र बनाए गए हैं. इन केन्द्रों में अब तक 10700 किसानों से 6 लाख 23 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है. प्रभारी कलेक्टर मऊगंज डॉ सौरभ […]

You May Like