
सारनी। मोबाइल चोरी और बैंक खाते से 36 हजार की ठगी मामले में बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार आरोपी भोपाल से धराया।सारनी बैतूल जिले की सारणी पुलिस ने मोबाइल चोरी और बैंक खाते से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर फरार अपराधियों और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सारणी में 31 जुलाई 2025 को आजाद नगर पाथाखेड़ा निवासी फरियादी राकेश बावरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में सोते समय उसका मोबाइल चोरी हो गया। बाद में यूनियन बैंक बगडोना में खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि उसके खाते से मोबाइल के माध्यम से 36 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मामले में थाना सारणी में अपराध क्रमांक 463/2025 धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अंकित बेले एवं विशाल बेले को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने भोपाल निवासी निक्की यादव के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से ट्रांजेक्शन की गई 36 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली थी, जबकि मुख्य आरोपी निक्की यादव घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद थाना सारणी पुलिस ने सोमवार को पाथाखेड़ा के पुराना बाजार क्षेत्र से आरोपी निक्की पिता पुरुषोत्तम यादव, निवासी जहांगीरा भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दर्शिमा, राजू बरकड़े, देवा धुर्वे तथा सैनिक हीरालाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
