हिरन नदी की शुरु हुई सफाई

सीधी। अंतत: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हिरन नदी की सफाई आज से शुरू हुई। हिरन नदी बचाओ नवभारत मुहिम पर जनप्रतिनिधियों के प्रयास से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर नपा प्रशासन द्वारा हिरन नदी की सफाई शुरू की गयी।

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सीधी मिनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हीरन नाला की सफाई का कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया जा रहा है। सफाई का कार्य कई दशकों बाद चालू किया गया जिससे कि बरसात में आसानी से जल निकासी हो सके। पानी के बहाव को सुचारू रूप से बहने के लिए जलकुंभी, लता, प्लास्टिक इत्यादि कचरों के सफाई का कार्य नगर पालिका सीधी के कर्मचारियों एवं मशीन के माध्यम से करवाई जा रही है। सफाई कार्य को सुचारू रूप से चलने के लिए नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर नियमित रूप से निगरानी भी की जा रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष काजल वर्मा, लोक निर्माण समिति के सभापति एवं वार्ड 7 पार्षद आनंद सिंह, वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद पूनम सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी विनोद वर्मा तथा व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता की उपस्थिति में कार्य प्रारंभ किया गया। नाले की सफाई में नपा के कर्मचारी लक्ष्मीकांत शुक्ला, स्वच्छता अधिकारी गौरव सिंह, सीएमएम संदीप मिश्रा, मनोज चौबे एवं स्थानीय नागरिक व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Next Post

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कारोबार प्लेटफॉर्म को उन्नत बनाने के लिए टीसीएस से किया करार

Tue Apr 22 , 2025
मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) देश की अग्रणी ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने खुदरा कारोबार और ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म को उन्नत बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ रणनीतिक साझेदारी की आज घोषणा की। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस साझेदारी के […]

You May Like