पुलिस ने महज 3 दिन में हत्या की साजिश का कर दिया पर्दा फास

बागली। कांटा फोड़ क्षेत्र में 27अगस्त को दोपहर मे बस चालक कमल पिता बाबूलाल चौहान (50) का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शुरुआत में लाश को देख कर मामला संदिग्ध लगा शव पर मिले चोटों के निशानों ने कांटाफोड़ पुलिस को हत्या की आशंका हो गई पुलिस द्वारा सघनता से पड़ताल शुरू की तो हत्या की वजह सामने आई पुलिस के मुताबिक मृतक कमल की आरोपी किशन की भाभी से कथित नजदीकियां होने का शक इस हत्याकांड की प्रमुख वजह बनकर सामने आया। कांटा फोड़ पुलिस ने महज 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए संलिप्त तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा आरोपी अभी पकड़ से दूर है।

पुलिस की प्रारंभिक विवेचना के अनुसार किशन पिता हजारीलाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम इकलेरा को अपनी भाभी और कमल के बीच कथित अवैध संबंध होने का संदेह था। पुलिस के मुताबिक यह संदेह धीरे-धीरे गुस्से और रंजिश में बदल गया। इसके बाद किशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर कमल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस विभाग की इस तत्परता से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा जिले के 834 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान की ₹25-₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि

Tue Sep 1 , 2026
पांढुरना, प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पांढुर्णा जिले के 834 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ₹25-₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।छात्राओं की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित […]

You May Like

मनोरंजन