
पांढुरना, प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पांढुर्णा जिले के 834 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ₹25-₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।छात्राओं की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ₹25,000-₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।
योजना के अंतर्गत न्यू सनफ्लावर स्कूल, पांढुर्णा की कक्षा 12वीं की छात्रा मेघा बैंगने, निवासी ग्राम सिवनी, जिला पांढुर्णा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सांदीपनी स्कूल, पांढुर्णा की कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा दिव्या कड़बे, निवासी जवाहर वार्ड, पांढुर्णा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।उल्लेखनीय है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें डिजिटल शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
