ई-रिक्शा कंपनी ऑलफाइन ने दिल्ली में खोला अपना प्रमुख शोरूम

नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) ई-रिक्शा बनाने वाली अग्रणी कंपनी ऑलफाइन ने दिल्ली में अपना प्रमुख शोरूम खोलने की घोषणा की है।

कंपनी ने बताया कि उसने दिल्ली के करावल नगर में यह शोरूम खोला है जहां कंपनी के सभी मॉडल उपलब्ध होंगे। इसे बतौर वन-स्टॉप ईवी एक्सपीरियंस सेंटर तैयार किया गया है जो पारंपरिक डीलरशिप से कहीं बेहतर अनुभव देगा। ग्राहक सीधे वाहनों को देख सकेंगे और इंटरैक्टिव डिस्प्ले पर बैटरी की अत्याधुनिक तकनीक, वाहन के परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक वाहन लेने से पर्यावरण को होने वाले लाभ के बारे में जान सकेंगे।

डिस्प्ले में आप ऑलफाइन की एल3 कैटेगरी के ई-रिक्शों की पूरी रेंज देखेंगे जिसमें अर्बन और सेमी-अरबन परिवहन के लिए डिजाइन किए गए पैसेंजर मॉडल के साथ-साथ माल परिवहन और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए लोडर वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। यहां प्रदर्शित नई पीढ़ी के वाहनों की बैटरी लाइफ अधिक है और ये तेज़ी से चार्ज करने में सक्षम हैं। इन खूबियों के दम पर इनके ड्राइवर और ऑपरेटर बेहतर काम करेंगे और डाउनटाइम भी बहुत कम होगा।

शोरूम सेल्स के अलावा एक जगह सभी सेवायें देने का केंद्र है, जहां प्रशिक्षित टेकनीशियन बिक्री बाद की सभी सेवायें देंगे। साथ ही, आसान ईएमआई के विकल्प देते एनबीएफसी और बैंकों से कम्पनी की साझेदारी है।

ऑलफाइन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अनिल आनंद ने कहा, ‘‘हम ने दिल्ली में नया शोरूम खोल कर स्वच्छ, विश्वसनीय और किफायती इलेक्ट्रिक वाहन से लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने की बड़ी उपलब्धि ऑलफाइन के नाम कर कर दी है। यह तेजी से ईवी अपनाने और सतत विकास के प्रति भारतीय दृष्टिकोण के अनुसार एक अहम पहल है। इसके साथ हजारों ड्राइवरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ऑलफाइन अपने आगामी एल 5 कैटेगरी वाहन पेश करने की पुरजोर तैयारी कर रही है। ये पैसेंजर और कार्गो दोनों सेगमेंट की जरूरतें पूरी करेंगे और शहरी परिवहन को आधुनिक बनाएंगे। ’’

 

 

Next Post

भोपाल कलेक्टर व दो तहसीलदार तलब

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने पूर्व आदेश की अवहेलना के मामले को सख्ती से लिया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई दौरान पाया कि विगत सुनवाई पर भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, तहसीलदार कुनाल राउत और चंद्र कुमार ताम्रकार के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर उन्हें एक […]

You May Like