लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग चुराया, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. बैंक से लोन के 8 लाख रुपए लेकर घर पहुंचे व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग लिफ्ट में छूट गया था. वापस लौटने पर बैग गायब मिला. राऊ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसके कब्जे से चोरी के पूरे 8 लाख रुपए बरामद कर लिए.

घटना ट्रेजर फैंटेसी की है. फरियादी बैंक से लोन के रुपए लेकर घर पहुंचे थे. लिफ्ट में रुपयों से भरा बैग फर्श पर रखने के बाद वे उसे वहीं भूल गए. कुछ देर बाद बैग लेने पहुंचे तो वह गायब था. शिकायत पर राऊ थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने लिफ्ट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की. इसके बाद रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास एक युवक को नीले बैग के साथ पकड़ा गया था. पूछताछ में उसकी पहचान आनंद नगर निवासी यमन जैन उम्र 32 साल के रूप में हुई. पूछताछ में उसने लिफ्ट से बैग उठाने की बात स्वीकार की. उसके कब्जे से बैग में रखे पूरे 8 लाख रुपए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

जच्चा-बच्चा की मौत, पिता धरने पर बैठे: बोले-30 हजार रिश्वत नहीं दी इसलिए बेटी को मार दिया, FIR की कर रहे मांग

Wed Sep 2 , 2026
रीवा,  रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतका के पिता रामशिरोमणि मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर प्रसव के लिए 30 हजार रुपए मांगने का आरोप […]

You May Like