चोरी की शंका में दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदौर:चोरी की शंका में दो युवकों को पकड़कर रस्सी से बांधने और डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना गायत्री नगर क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.गायत्री नगर में एक घर में दो युवक घुस गए थे. उस समय घर में महिला अकेली थी. शोर मचाने पर दोनों युवक वहां से भागकर रेलवे ब्रिज की ओर पहुंचे, जहां रहवासियों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधकर डंडों से पीट दिया.

इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में एक युवक के हाथ बंधे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरा रेलवे पटरी के पास बैठा नजर आ रहा है. एक युवक डंडा लेकर मारपीट करता दिख रहा है. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई. पहले वीडियो केसरबाग रोड क्षेत्र का बताया जा रहा था, लेकिन जांच में मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का निकला. दोनों युवकों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. अभी तक चोरी की शिकायत लेकर कोई फरियादी थाने नहीं पहुंचा है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जांचा जा रहा हैं आपराधिक रिकॉर्ड…
दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वायरल वीडियो की जांच कराई है. उनका आपराधिक रिकॉर्ड देखा जा रहा है. चोरी संबंधी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के साथ ही अन्यथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी.

डीसीपी जोन 4, सुनील मेहता

Next Post

अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, पांच पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर:मध्यप्रदेश एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुरहानपुर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान का रहने वाला है, जबकि दूसरा बुरहानपुर का है, […]

You May Like