जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में बीती रात नई बस्ती हनुमानटोरिया के पीछे रहने वाले दो भाइयों ने महिला के साथ झूमाझपटी की, बल्कि दुकान में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक कांचघर निवासी आरती रैदास बीती रात लगभग 10:30 बजे घर पर थी, तभी पड़ोस में रहने वाला राम उर्फ बच्चा और उसका भाई राजकुमार वहां पहुंचे और दोनों भाई अचानक आरती को से विवाद कर धक्का-मुक्की की।
शोर सुनकर जब आरती की ननद सुरभी चौधरी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरता की और उनका हाथ मरोड़ दिया। आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ वे पीडि़त के चाचा ससुर की दुकान में जबरन घुस गए। वहां रखा कीमती सामान बाहर फेंक दिया और दुकान में तोडफ़ोड़ की। जब आरती के पति शैलेंद्र और देवर अभिषेक उन्हें रोकने आए, तो दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
