
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के प्रमुख शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। विधानसभा भवन और मंत्रालय वल्लभ भवन पर की गई रंग-बिरंगी रोशनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दोनों भवनों की रोशनी ने राजधानी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
