जेल से रिहा हुए 12 कैदी: आंखों में खुशी के आंसू, कहा- एक अपराध से पूरा परिवार बर्बाद होता है

ग्वालियर। सेंट्रल जेल से 12 कैदियों को रिहा किया गया। इनमें 11 पुरुष और एक महिला कैदी शामिल हैं। सभी कैदियों को उनके अच्छे आचरण के कारण चुना गया। जेल से बाहर निकलते ही कैदियों की आंखें अपने परिजनों को देखकर नम हो गईं।

जेल प्रबंधन के विदित सरवइया ने झंडावंदन के बाद सभी कैदियों को माला पहनाई और भोजन के पैकेट के साथ मेहनताना भी दिया। इस दौरान कैदियों ने महत्वपूर्ण संदेश दिया कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया अपराध पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने भविष्य में अपराध न करने का संकल्प लिया और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सम्मानजनक जीवन जीने का वादा किया।

रिहा किए गए कैदियों में रमेश मीणा, मगलिया जाटव, नरेंद्र यादव, धर्मेंद्र, माधव यादव, बल्ली तोमर, अखिलेश यादव, इंदर सिंह राजपूत, हेमचंद पाठक, धनीराम, संगम जाटव और बलविंदर कौर शामिल हैं। जेल प्रशासन ने सभी को समाज में पुनर्वास के लिए प्रेरित किया और बेहतर भविष्य की कामना की।

Next Post

साहित्य की अमूल्य निधि हैं श्री जोशीला: विधायक पाटीदार

Mon Jan 27 , 2025
श्री जोशीला, और शैली होल्कर को मिला अवार्ड नई पीढ़ी के लिये बनेगा प्रेरणा: जिलाध्यक्ष ब्रह्मणे पदमश्री के लिए नॉमित होने पर विधायक पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्रह्मणे ने श्री जोशीला के घर पहुंचकर दी बधाई खरगोन। जिले के 2 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की […]

You May Like

Play sound