यूक्रेनी शरणार्थियों का कार्य वीजा 18 माह बढ़ायेंगे स्टार्मर

लंदन,17 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेनी शरणार्थियों का कार्य वीजा 18 महीनों के लिए बढ़ाने की घोषणा की है।

श्री स्टार्मर ने बुधवार को यहां संसद में कहा,“ यूक्रेन के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है। हम उन्हें अतिरिक्त 18 महीनों के लिए ब्रिटेन में रहने की अनुमति प्रदान करेंगे। साथ ही, यहां रहने, काम करने और अध्ययन करने का उनका अधिकार भी पहले की तरह ही रहेगा।”इस कदम से यूक्रेनी शरणार्थियों को अपने भविष्य के बारे में निश्चितता और सुरक्षा मिलेगी ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विशेष वीजा नियम के तहत अब तक तीन लाख से अधिक यूक्रेनी शरणार्थी ब्रिटेन आये हैं। ब्रिटेन ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के कारण यूक्रेनियों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान कर दिया है।

 

Next Post

जर्मनी की रूसी हैकरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Thu Jul 17 , 2025
मास्को, 17 जुलाई (वार्ता) जर्मनी ने कई देशों की मदद से हैकरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात रूसी गिरोह नोनेम 057 (17) के छह सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये हैं। जर्मन पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने अमेरिका और कई यूरोपीय देशों की मदद […]

You May Like