सीहोर। सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया. नगर के विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं और बालिकाओं ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर और पार्षदों को राखी बांधी. नपाध्यक्ष राठौर, भाजपा नेताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों के पार्षदों ने भी राखी बांधते हुए मुंह मीठा कराया.
इस मौके पर बड़ी संख्या आई बहनों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर के विकास के साथ महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह सामूहिक आयोजन हर साल की तरह इस साल भी नगर पालिका के द्वारा किया गया है। शहर की बहन-बेटियों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। रक्षाबंधन का यह आयोजन इसी आत्मीय रिश्ते और विश्वास को और मजबूत करने का माध्यम है। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने समग्र विकास का वादा करते हुए कहा कि मातृ शक्ति के स्वाभिमान और सम्मान के लिए काम करेंगे। सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा है। बहनों के प्रति समर्पण के भाव भारत की संस्कृति में छुपे हुए हैं। भारत के अलावा किसी अन्य देश में परिवार और रिश्तों को इतना महत्व नहीं दिया जाता। कलाई में बंधी राखी की डोरी के कारण कई भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा के लिए प्राण तक त्याग दिए। रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि नगर पालिका के सभी पार्षद, हमारे अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करते आ रहे है। भाजपा सरकार की अनेक योजना लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही है।
शहर के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने रक्षा बंधन का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया, इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने पार्षदों और नपाध्यक्ष श्री राठौर की कलाई पर राखी बांधी व मुंह मीठा कराया.
