मुंबई के अंधेरी से पकड़ाया कातिल क्लासमेट

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या के बाद फरार क्लासमेट को इंदौर पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस की मदद से अंधेरी इलाके से हिरासत में लेने की सूचना है. पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को लेकर इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है, जहाँ उससे हत्याकांड की कड़ियों को लेकर पूछताछ की जाएगी.सूत्रों के मुताबिक क्लासमेट पीयूष धामनोदिया की लोकेशन मुंबई में होने की जानकारी के बाद स्थानीय अफसरों ने मुंबई पुलिस के अफसरों से संपर्क किया और उसे अंधेरी इलाके से पकड़ लिया. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने खबर लिखे जाने तक उसके पकड़े जाने की पुष्टि नही की है. उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस केवल मुख्य आरोपी तक सीमित नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर आरोपी पीयूष के परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के बाद आरोपी को फरारी काटने में किन लोगों ने मदद की और क्या इस साजिश की जानकारी उसके परिवार को पहले से थी. ज्ञात हो कि छात्रा का शव शुक्रवार को निर्वस्त्र और सड़ी-गली अवस्था में मिला था. आज मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है हालांकि, शुरुआती जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों का मानना है कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होगी कि हत्या कब की गई और क्या हत्या से पहले छात्रा के साथ कोई अन्य ज्यादती भी हुई थी. गौरतलब है कि 10 फरवरी से लापता 25 वर्षीय छात्रा का शव उसके क्लासमेट पीयूष के बंद कमरे में मिला था. आरोपी ने छात्रा के ही मोबाइल से उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर उसे बदनाम किया और ब्लैकमेलिंग के बाद उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने वीडियो में अपना चेहरा इमोजी से छुपा रखा था, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच में उसकी लोकेशन मुंबई ट्रेस हुई.

Next Post

नशे में घर में घुसने पर पीट-पीटकर मार डाला, कई संदिग्ध हिरासत में

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने मजदूर रेनसिंह की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार, रेनसिंह नशे की हालत में भटकते हुए किसी के घर में घुस गया था. चोर होने के संदेह या घुसपैठ से नाराज होकर घर […]

You May Like