
बागली। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 जटाशंकर तीर्थ बागली में उपहार वितरण आयोजन किया गया। इस अवसर पर तेंदूपत्ता लाभांश से प्राप्त राशि से क्रय की गई सामुदायिक उपयोग की सामग्री के वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बागली विधायक मुरली बने सिंह भंवरा के हाथों बागली एवं जिनवानी वन परिक्षेत्र की कुल 43 वन समितियों को 20 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य तेंदूपत्ता लाभांश से प्राप्त राशि का उपयोग वन समितियों के सशक्तीकरण, उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए करना एवं वन/वन्य जीव सुरक्षा में वन समितियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस पहल से वन समितियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के साथ-साथ वन संरक्षण एवं प्रबंधन के कार्यों में उनकी सहभागिता को भी नई मजबूती मिलेगी
उन्होंने समितियों को लाभान्वित करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया तथा वन समिति सदस्यों को वन सुरक्षा में संलिप्त वन स्टॉफ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस महत्वपूर्ण उपहार वितरण
कार्यक्रम में बागली वन विभाग एस डी ओ अंकित जमोद, वन परिक्षेत्र अधिकारी जिन वानी शौर्य खरे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागली अभिजीत सांकला सुभाष कौशल दिनेश बनेडिया नेमीचंद कारपेंटर सहित विभाग से जुड़े कई कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस दौरान विभाग द्वारा संबंधित पुरस्कृत
वन समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों का स्वागत किया गया
