बैंक और एटीएम स्थलों का पुलिस ने किया सुरक्षा निरीक्षण

छतरपुर। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में छतरपुर पुलिस द्वारा बैंकों, कियोस्क सेंटरों और एटीएम स्थलों का सुरक्षा निरीक्षण किया गया। सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंक अधिकारियों से चर्चा कर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी दिशा और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन से अपील की कि अनावश्यक या संदिग्ध व्यक्तियों को बैंक और एटीएम में प्रवेश न दें। यदि कोई व्यक्ति बार-बार आसपास दिखे, तो संभव है वह अपराध की नीयत से रैकी कर रहा हो। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 7049101021, डायल 112/100 या नजदीकी थाने को सूचना दें।

कियोस्क संचालकों को भी हिदायत दी गई कि अनावश्यक व्यक्तियों को सेंटर में न बैठने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्डों के संपर्क नंबर साझा कर आपसी समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।

 

 

Next Post

प्रभारी मंत्री परमार ने तहसील ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
दमोह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारी […]

You May Like