करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलसे

छिंदवाड़ा। जिले के कुण्डाली कला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पीछे खेत में पतंग देखने गए दो भाई, समर्थ यादव उम्र 12 वर्ष और प्रिंस यादव उम्र15 वर्ष हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। पिता श्याम कुमार यादव ने बताया कि बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर के पीछे बिजली के तारों में फंसी पतंग देखने गए थे। तभी अन्य बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां दोनों भाई करंट की चपेट में आकर झुलसी हुई हालत में अलग-अलग पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें आनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। विद्युत विभाग की इस लापरवाही का खमियाजा दोनों बच्चे भुगत रहे है। हालांकि दोनों बच्चे बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। फिलहाल दोनों बच्चे डाक्टरों की देखरेख में है।

परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे खेत में बिजली के तार असुरक्षित तरीके से फैले हुए हैं। यहाँ अक्सर स्पार्किंग होती रहती है। पीडि़त पिता का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार एमपीईबी को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई निराकरण नहीं किया। परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की इसी अनदेखी के कारण आज यह हादसा हुआ है। फिलहाल, अस्पताल में बच्चों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। जबकि गांव वालों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है।

Next Post

एड. सैय्यद साजिद अली को राज्यसभा में भेजा जाए : अशरफ खान 

Sat Jan 17 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अशरफ़ खान ने मांग की है कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं मुस्लिम दिग्गज नेता एडवोकेट सैय्यद साजिद अली को राज्यसभा में भेजा जाए। ज्ञातव्य है कि दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा के अगले कार्यकाल को स्वीकार न करने की घोषणा की […]

You May Like