जबलपुर: कटंगी पुलिस ने किसानों के साथ 80 लाख रूपए की ठगी करने वाले दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपियों ने आधा दर्जन गांवो के 31 किसानों से गेंहू और चना बेचने के नाम पर लिया था और इसके बाद 5650 क्विंटल गेंहू, 150 क्विंटल चना बेच भी दिया लेकिन किसानों को रकम नहीं दी थी। रकम देने का कहते हुए उन्हें चैक दे दिए थे जो बैंक में लगते ही बाउंस हो गए थे जिसके बाद किसानों ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि सोनू उर्फ सोहन लोधी पिता स्व. महाराज सिं ह लोधी 35 वर्ष निवासी पोंडी राजघाट कटंगी एवं राजा सिंह लोधी पिता सूरज लोधी 29 वर्ष निवासी शहपुरा हरदुआ ने 31 किसानों से 4 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच 73 ट्रक में कुल 5650 क्विंटल गेंहू और दो ट्रक में 150 क्विंटल चना बेचा था। उस वक्त किसानों को दोनों गल्ला व्यापारियों ने कुल 11 लाख 99 हजार रुपए की रकम नकद दी। बाकी की रकम जल्द देने का आश्वासन दिया। इसके एवज में दोनों ने किसानों को कुल 57 लाख 20 हजार 181 रुपयों के चैक दिए। किसानों ने जब चैक बैंक में लगाए, तो वे बाउस हो गए थे।
किसानों के अनुसार उन्हें दोनों गल्ला व्यापारियों ने कुल 80 लाख रुपए का चूना लगाया है। दोनों आरोपियों ने भूपेन्द्र सिंह, लाल सिंह, अजय सिंह, तखत सिंह, शैलजा तिवारी, पर्वत सिंह, सुशील बर्मन, नरेश बर्मन, गणेश कुशवाहा, दिनेश साहू, प्रहलाद बर्मन, सूरज पटेल, सतेन्द्र कुर्मी, हल्के सिंह लोधी, गजेन्द्र पाल सिंह, कुसल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, तखत सिंह, राजकुमार सिंह लोधी, निर्भय सिंह, लाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, सोबरन सिंह, हाकम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सुखचैन सिंह, जीवन सिंह, पवन सिंह, अवधेश लोधी, एवेन्द्र सिंह, लोटन सिंह, भजन सिंह, सूरत सिंह, आलोक कुमार जैन, अभिषेक सिंह की रकम हड़पी है। रकम वापस न मिलने पर सभी ने पुलिस में शिकायत की थी इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों गल्ला व्यापारियों के खिलाफ विभि न्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
