
बेगमगंज। विगत दिवस रीतेश जैन निवासी घोषी मोहल्ला की हार्डवेयर दुकान में रात में चोर के द्वारा दराज में रखे 3 लाख 70 हजार रुपए चुराने की बारदात को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेगमगंज में अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सोनाली गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजीव उईके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके का निरीक्षण एफएसएल टीम के साथ किया फिंगरप्रिंट वगैरह लिए गए और आसपास के करीव 15 -20 वीडियो फुटेज चैक किए गए अंगुल चिन्ह, पद चिन्ह एक्सपर्ट तथा डॉग द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर संदेहियो से पूछताछ की गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुते निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सोनाली गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजीव उईके के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गयी।
जांच के दौरान आरोपी अनिल पिता गणेशराम कुशवाहा निवासी महादेवपुरा से शक्ति से पूछताछ किए जाने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने पीछे के रास्ते से शटर के अंदर लगा नट खोलकर दुकान में प्रवेश किया तथा मौके से कैमरे का कनेक्शन काट दिया, डीवीआर उठाया तथा दराज में रखे कैश तीन लाख 70 हजार रूपए चोरी कर निकाल ले गया।
आरोपी अनिल कुशवाहा द्वारा चोरी किये गए रूपए, डीडीआर और कैमरा अपने घर में ड्रम के अंदर छुपाकर रखा था जिसमे उसके पिता गणेशराम कुशवाहा द्वारा छुपाने में सहयोग किया पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर उसके घर से 3 लाख साठ हजार रुपए नगद डीबीआर, कैमरा आदि बरामद किया । उसके पिता गणेशराम कुशवाहा को भी सह आरोपी बनाया जाकर हिरासत में ले लिया। आरोपी के द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़े भी वीडियो फुटेज के अनुसार जप्त किए गए है।
पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता द्वारा महज 8 घंटे में चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।
