जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत उमरिया नहर में गत दिवस बहे 10 वर्षीय बालक का सुराग नहीं लगा है। जिसको लेकर आक्रोश भड़क गया है। आक्रोशितजनों ने थाने के बाहर धरना दे दिया है। आरोप है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया था। जिसके चलते समय पर रेस्क्यू शुरू नहीं हुआ था। काफी देरी से तलाश शुरू की गई थी और अब तक बच्चा नहीं मिला है परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढा जाए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने आक्रोशितजनों को आश्वासन दिया है।
विदित हो कि पिपरिया निवासी 10 वर्ष आकाश ठाकुर अपने साथियों के साथ उमरिया नहर गया था। सभी नहर में नहा रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव बेहद तेज हो गया था जिससे आकाश का संतुलन बिगड़ गया था और देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया था। एसडीआरएफ मोटर बोट और अन्य उपकरणों के साथ नहर खोजबीन कर रही लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा है।
Next Post
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 14-15 अक्टूबर को ओलावृष्टि, 60 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवा चलने की चेतावनी
Tue Oct 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगले तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब एवं चंडीगढ़ ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और 60 किमी/घंटा तक की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे खड़ी फसलों और बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने और […]

You May Like
-
8 months ago
वू ने रूड को चौंकाया, टॉप सीड ज्वेरेव आगे बढ़े
-
2 weeks ago
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक फिसला