सतना:विन्ध्य चेम्बर आफ कामर्स के द्विवार्षिक चुनाव में भारी गहमागहमी के बीच सोमवार को हुई मतों की गिनती के बाद सतीश सुखेजा एक बार फिर अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे.उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वदी संदीप जैन को 239 मतों से शिकस्त दी.महामंत्री पद पर मनोज कटारे ने एकतरफा जीत दर्ज कर सभी को काफी पीछे छोड़ दिया.गौरतलब है कि चेम्बर चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद बढ़े मत प्रतिशत ने सभी दावेदारों को चिन्ता में डाल दिया था.कुल 1662 मतदाताओं में से 1586 मतदाताओं ने वोट डालकर सभी की तय गणित को उलझा दिया था.
हांलाकि अपनी जीत को लेकर शुरू से पूरी तरह से आश्वास्त श्री सुखेजा को इसके बाद भी यही यकीन था कि उन्हें पर्याप्त वोट मिल रहे हैं.उनकी जीत में कोई दिक्कत नहीं होगी.हालांकि पूरा पैनल जीतने में वह भी सफल नहीं रहे.शेष विजयी प्रत्याशियों में महामंत्री पद मनोज कटारे ने हरीओम गुप्त को भारी मतों से पराजित किया.चेम्बर चुनाव को लेकर सभी की निगाहें लगी हुई थी.
सोमवार दोपहर में जब चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता के पी शर्मा के मार्गदर्शन में मतगणना का काम शुरू हुआ तो खासी भीड़ जुडी हुई थी.सुरक्षा के पुख्ता इतजाम के बीच चेम्बर भवन में सबसे पहले मतपेटियों की सील खुली गई.बाद में मतपत्रों की छटाई कर अलग-अलग गड्डी बनाई गई इस दौरान तक लोगों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गईथी.सबसे पहले आए अध्यक्ष के परिणाम श्री सुख्ेाजा को 599,संदीप जैन को 360 मनोहर गिडवानी को 319,अशोक अग्रवाल को 287 और राजेश खत्री को 6 मत मिले.इसके अलावा 15 मतों को निरस्त किया गया.
