गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, सेवा और समर्पण की दिखी अनुपम मिसाल

इंदौर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री इमली साहिब से प्रारंभ हुई इस विशाल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राजबाड़ा, मृगनयनी चौराहा, गांधी हॉल और रीगल चौराहे सहित प्रमुख मार्गों से गुजरते नगर कीर्तन में आस्था, श्रद्धा और गुरु के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

नगर कीर्तन की सबसे भावुक और प्रेरणादायी झलक गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे देखने को मिली। श्रद्धालु पहले झाड़ू लगाकर सड़क साफ कर रहे थे, फिर पानी से मार्ग की धुलाई की जा रही थी और उसके बाद फूलों की वर्षा कर रास्ते को पावन बनाया जा रहा था।

Next Post

जनरल सेठ के चेक गणराज्य दौरे पर रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Sun Nov 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 नवंबर (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा प्रौद्योगिकी, सैन्य आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की है। सेना ने रविवार को बताया कि जनरल धीरज सेठ ने […]

You May Like