बाइक को टक्कर मार पेड़ से टकराई कार

सतना: जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में गुप्त गोदावरी मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर राम वन पार्क के पास एक पेड़ से जा टकराई। घायलों में कार सवार एक ही परिवार के सदस्य और दो बाइक सवार युवक शामिल हैं। सभी को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र पटेल निवासी टेढ़ी अपने साथी धीरज के साथ बाइक क्रमांक एमपी 19 एमएल 4415 से गुप्त गोदावरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार क्रमांक यूपी 44 सीटी 5798 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े और घायल हो गए।
बताया गया कि हादसे के बाद कार चालक अर्पित वर्णवाल घबरा गया और मौके से निकलने की कोशिश करने लगा लेकिन राम वन पार्क के पास उसका वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।कार में चालक अर्पित वर्णवाल, उनकी पत्नी प्रियंका, भाई आदित्य और चार बच्चे- रुपाली, सची, देवांश और अंश सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। यह परिवार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का निवासी है और चित्रकूट घूमने आया हुआ था। हादसे के बाद परिवार के सभी सदस्य घायल अवस्था में मिले।
 कार चालक पर प्रकरण दर्ज 
घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना प्रभारी गिरजा शंकर बाजपेई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए जानकी कुंड अस्पताल भिजवाया। वहां सभी का इलाज जारी है। बाइक सवारों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रुक्मणि विवाह प्रसंग में उमड़ा श्रद्धा सागर, भक्ति का संदेश

Thu Feb 19 , 2026
सलामतपुर। गल्ला मंडी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित देवेन्द्र भार्गव महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध से रुक्मणि विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणि ने बचपन से ही भगवान […]

You May Like