
गैरतगंज: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गैरतगंज के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की भव्य आरती एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में कायस्थ समाज के महिला-पुरुषों के साथ युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के ब्लॉक अध्यक्ष नर्मदा शरण श्रीवास्तव ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समाज के आराध्य देव बताया। उन्होंने घोषणा की कि अब नगर में प्रत्येक गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना एवं आरती नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सह सचिव ओपी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रामकृपाल श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष डॉ. हिमांशु सुभाष श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के सुनील श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव (अलमपुर) एवं सतीश श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
