ज्वालामुखी मंदिर रोड पर ट्रकों का जमावड़ा: बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार

शक्तिनगर/सोनभद्र: स्थानीय शक्ति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर मुख्य मार्ग के दोनों और पटरियों बड़े-बड़े ट्रक टेलरों के खड़ा किए जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का क्रम लगा रहता है।
सोमवार के प्रातः काल जयंत से रजनीश शुक्ला अपनी पत्नी एवं 3 साल के पुत्र के साथ दर्शन करने मंदिर आ रहे थे दोनों तरफ बड़े वाहन खड़ा होने की वजह से पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मोटरसाइकिल में मार दिया जिससे पत्नी समेत छोटा मासूम बच्चा घायल हो गया।अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया राहगीरों ने जाकर मदद किया एवं चिकित्सालय लिए।
एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना द्वारा तृतीय चरण निर्माण के लिए मंदिर मुख्य मार्ग के समीप एवं मंदिर पार्किंग में बड़े-बड़े वाहन ट्रक ट्रेलर बलकार खड़ा कर दिया जाता है जिससे मंदिर पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को असुविधा उत्पन्न होती है वही आए दिन दुर्घटनाओं का क्रम जारी है।

मंदिर के प्राधिकृत पुजारी द्वारा जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस को मंदिर के दोनों पटरियों एवं मंदिर पार्किंग से बड़े वाहनों को हटाए जाने का आग्रह किया गया था पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा झूठी आख्या प्रस्तुत करते हुए वाहनों को हटाए जाने से इनकार कर दिया गया है।विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं तीर्थ पुरोहित पंडित वेदांती मिश्रा ने बताया कि अगर मंदिर पार्किंग से बड़े वाहनों को नहीं हटाया गया तो हिंदू समाज द्वारा व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार फॉरेस्ट चौकीदार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon Feb 16 , 2026
इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से वन विभाग के बुजुर्ग चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, […]

You May Like