
भूटान में 29 अक्टूबर की रात शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से भारी मात्रा में पानी बाहर निकला। बाढ़ के तेज बहाव से गासा त्साचु हॉट स्प्रिंग और पुनाखा-गासा हाईवे को नुकसान पहुंचा। संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
