किसानों की समस्या पर भारतीय किसान यूनियन ने CM को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

नर्मदापुरम। भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश जिला नर्मदापुरम के द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को सहकारी समिति के द्वारा खाद की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्षतिपूर्ति आकलन सैटेलाइट से ना करवाकर फसल कटाई प्रयोग द्वारा कृषि विभाग,राजस्व विभाग और फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के संयुक्त दल द्वारा किए जाने,भू-अभिलेख एवं नक्शे की विसंगतियों को विशेष अभियान चलाकर निराकृत करने,बढ़ती उत्पादन लागत के कारण किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिलना,डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी 2+50 फार्मूले से न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाने,स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने और पूरे देश में एक समान बिजली दरें लागू करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने में भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष राजेश जाट,संभाग अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत,जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह,राजनारायण रघुवंशी,वीरेंद्र गुर्जर,महेश जाट,देवेंद्र सूर्यवंशी,सुभाष गौर,बृजमोहन रघुवंशी,चंद्र गोपाल रघुवंशी,श्रीलाल गौर, राजेश परिहार,कठनसिंह पटेल,मुकेश बघेले,भवानी राजपूत सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Next Post

कूलर के करंट से नवविवाहिता की मौत

Sat Aug 16 , 2025
शहडोल। जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत चौकी झींक बिजुरी के ममरा गांव में कूलर से करंट लगने से एक नवविवाहिता महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगते ही परिजन दौड़े और कुलर का पावर बंद किया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी […]

You May Like