कूलर के करंट से नवविवाहिता की मौत

शहडोल। जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत चौकी झींक बिजुरी के ममरा गांव में कूलर से करंट लगने से एक नवविवाहिता महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगते ही परिजन दौड़े और कुलर का पावर बंद किया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतका माया रजक (24), पति कृष्ण कुमार, घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान कूलर चालू था। कूलर के ऊपर रखे सामान उठाने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन दूसरे कमरे में थे। माया की चीख सुनकर पति और परिवारजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बिजली बंद करने के बाद महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई और उसकी सांसें थम गईं। हल्ला सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा है, इसलिए आगे की जांच एसडीओपी करेंगे।

Next Post

नगर कांग्रेस अध्यक्ष रिपीट, ग्रामीण में पूर्व विधायक को मिली जिम्मेदारी

Sat Aug 16 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के नाम शनिवार शाम घोषित कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार सौरभ नाटी शर्मा कांग्रेस नगर अध्यक्ष के रूप में रिपीट किए गए हैं तो वहीं ग्रामीण कांग्रेस नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपी गई है। ऑल […]

You May Like