अपार्टमेंट में सेंधमारी, ज्वेलरी और 45 हजार नकदी पार

इंदौर:सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित तिलकपथ रोड पर बने एक अपार्टमेंट में अज्ञात बदमाशों ने रात के समय सेंधमारी कर सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए. घटना देर रात की है, जब बदमाश फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए.

फ्लैट नंबर 102, श्रीनारायण अपार्टमेंट में रहने वाली रिचा शर्मा ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी गए आभूषणों की कीमत हजारों में बताई जा रही है. सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अमेरिकी आयात शुल्क पर स्थित स्पष्ट होने, महंगाई के आंकड़ों से तय होगा शेेयर बाजार का रुख

Sun Aug 10 , 2025
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में भारतीय सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाये जाने से उत्पन्न चिंता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह भी गिरावट जारी रही और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत की टूटकर बंद हुये। निवेशक आने वाले सप्ताह में भी आयात […]

You May Like